फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रतिमा खंडित कर की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लोगो में रोष

प्रतिमा खंडित कर की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लोगो में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा खंडित कर की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लोगो में रोष
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास स्थित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम के आवास के पास हनुमान मंदिर है। गुरुवार की रात किसी अराजक तत्व ने मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। साथ ही मंदिर में गंदगी भी की। यह जानकारी सुबह उस समय हुई जब पांच बजे मंदिर की सफाई करने वाला सेवक मनोज मंदिर की सफाई करने पहुंचा। उसने जब प्रतिमा खंडित देखी और मंदिर में गंदगी देखी तो उसने इसकी जानकारी वहां रहने वाले लोगों को दी।
विज्ञापन

थोड़े ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरी घटना पड़ोस के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक दिखाई दे रहा है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान मंदिर स्वामी संजय गौतम भी वहां आ गए। इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह वारदात किसी शराबी युवक द्वारा की गई है। किसी के द्वारा कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है। प्रतिमा को दोबारा सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed