{"_id":"5c9e78a7bdec22146d707a8c","slug":"101553889447-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे पर लटक कर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे पर लटक कर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का शव घर के ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज के अवधेश कुमार और उनके पिता अनेक सिंह पिछले काफी समय से दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जबकि अवधेश की पत्नी राखी और अवधेश की एक छोटी बहन घर पर ही रह रही थी।
शुक्रवार की शाम 4 बजे राखी (20 वर्ष) का शव घर के ही कमरे में एक दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। घर के अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना विवाहिता के पति और मायके वालों को दी। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ गुन्नौर अशोक कुमार और तहसीलदार गुन्नौर करम सिंह चौहान भी पहुंच गए। जहां विवाहिता के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसका पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। देर शाम तक विवाहिता के मायके वालों ने भी पुलिस के समक्ष कुछ नहीं बोला है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हम घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां परिजनों से वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।