फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

एटीएस नोएडा ने संभल व चंदौसी में फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले कई डिस्ट्रीब्यूटरों को पकड़ा, पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
संभल। पिछले दिनों नोएडा और आसपास के इलाकों में कुछ संदिग्धों के पास फर्जी आईडी पर एक्टीवेट किए गए सिम कार्ड बरामद हुए। इसे लेकर आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में नोएडा से आई एटीएस टीम ने शुक्रवार को संभल और चंदौसी में छापा मारकर कई सिम डिस्ट्रीब्यूटरों को पकड़ लिया। इनसे कड़ी पूछताछ की गई। टीम इस मामले मेें कई और लोगों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई के बाबत एटीएस मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। लखनऊ से भी एटीएस की एक टीम संभल बुलाई गई है जो पकड़े गए लोगों से पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई से जनपद के सिम डिस्ट्रीब्यूटरों में हड़कंप मचा है। फिलहाल, एटीएस की इस पूरी कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर से ही एटीएस टीम ने चंदौसी और संभल में चिह्नित किए गए सिम डिस्ट्रीब्यूटरों की धरपकड़ शुरू कर दी। नखासा थाने में लाकर पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान एटीएस टीम के तकनीकी विशेषज्ञों ने कई प्रश्न पूछे। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कुछ संदिग्ध लोगों के कब्जे से एटीएस टीम ने काफी संख्या में सिम बरामद किए। इन सिमों की पड़ताल की गई तो यह सिम संभल और चंदौसी से खरीदे पाए गए। इन सिमों को फर्जी आईडी पर एक्टीवेट किया गया था। इसी क्रम में पड़ताल शुरू की गई। उन सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है जिन्होंने ये सिम एक्टीवेट कर बेचे थे। पकड़े गए डिस्ट्रीब्यूटरों से देर रात तक नखासा थाने में पूछताछ की जाती रही। हालांकि पूछताछ की जानकारी देने से एटीएस की टीम ने इनकार कर दिया। बताया कि वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ से आ रहे हैं। वे इन लोगों से पूछताछ करेंगे और उसके बाद आधिकारिक बयान दिया जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। अन्य लोग जो इस प्रकरण से जुड़े हैं, उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
एटीएस ने सात डिस्ट्रीब्यूरों को पकड़ा है। इनसे नोएडा व आसपास के इलाकों में पकड़े गए संदिग्ध लोगों के पास मिले फर्जी सिम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी आएंगे तो स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed