फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के बहजोई-चंदौसी मार्ग स्थित मझावली चौराहे पर बुधवार देर रात ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार रात बहजोई के नगर पालिका परिषद के निकट निवासी कुलदीप कुमार (60) अपने साथी दीपक, सुमनेश यादव के साथ बुधवार रात एक बजे मुरादाबाद से कार से घर जा रहे थे। चंदौसी-बहजोई मार्ग स्थित मझावली चौराहे के निकट पहुंचने पर उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवार कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ दीपक व सुमनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चंदौसी के सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में कुलदीप कुमार की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। रात में ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई नवदीप कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही व तेज रफ्तार से ट्रक चलाने के आरोप में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक कुलदीप सिंह के चार बच्चे हैं। गुरुवार की दोपहर के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंच गया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शाम के समय ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed