{"_id":"677ee4d5fbe8a33eee0ff6e1","slug":"cricket-tournament-star-pharmas-team-won-by-110-runs-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116665-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट : स्टार फार्मा की टीम 110 रनों से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट : स्टार फार्मा की टीम 110 रनों से जीती
Thu, 09 Jan 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किक्रेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी- संवाद
चंदौसी (संभल)।
पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को स्टार फार्मा और साउथ इंडियन क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें स्टार फार्मा के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी निशांत ठाकुर मैन ऑफ द मैच रहे।
बुधवार को खेले गए मैच में साउथ इंडियन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार फार्मा की टीम शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। टीम की ओर से निशांत ने 73, खुशनूर ने 51 और चंद्रभान ने 36 रन बनाए। वहीं, साउथ इंडियन क्लब के गेंदबाज सैम यादव और शहजाद ने दो- दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी साउथ इंडियन की टीम अच्छी नहीं रही।
टीम 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी। टीम के शेखर ने 50, राहुल ने 18 और इंदर ने 14 रन बनाए। स्टार फार्मा के गेंदबाज निशांत और विकास माथुर ने तीन-तीन और आरिफ सैफी ने दो विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में कुश रावत, अनिल कपूर और पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा व प्रियांशु यादव ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कपिल गुप्ता, संचित अग्रवाल, डॉ. वीरेश, अभय यादव, सूर्यकांत, कमलकांत, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार का मुकाबला महाकाल इलेवन और हनुमान राइडर्स के बीच खेला जाएगा।