{"_id":"621a8251539a38770f2ef762","slug":"cremation-of-cremation-road-not-done-for-seven-years-common-people-upset-chandausi-news-mbd420054461","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल से नहीं हुआ श्मशान घाट रोड का निर्माण, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल से नहीं हुआ श्मशान घाट रोड का निर्माण, आमजन परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। सीता रोड पर श्मशान घाट तक नगर पालिका क्षेत्र तथा दूसरी ओर का हिस्सा ग्राम पंचायत में आता है। गली में दो फैक्टरी का पानी रोड पर बहता रहता है। सात साल पहले निर्माण हुआ था। इसके बाद लाखों रुपये खर्च करके दो बार मरम्मत के बाद भी हालत जस के तस हैं। आमजन के साथ-साथ इस मार्ग के दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है जबकि यह मार्ग शहर का मुख्य मार्ग है। नगर उत्थान समिति के सदस्य सतीश अरोरा ने कहा कि अगर सड़क मरम्मत को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो सात मार्च से वे बेमियादी धरने पर बैठेंगे।
पुलिस चौकी से पथरा तिराहे तक के मार्ग को सीता रोड के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग पर पुलिस चौकी से श्मशान घाट तक का हिस्सा नगर पालिका तथा उससे आगे से पथरा तिराहे तक का हिस्सा ग्राम पंचायत पथरा में आता है। सात वर्ष पहले श्मशान घाट से पथरा तिराहे तक सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने अवस्थापना निधि से कराया था। इसके अलावा श्मशान घाट से पुलिस चौकी तक सड़क का निर्माण पांच वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद ने कराया था। श्मशान घाट से पुलिस चौकी तक सड़क बनने के बाद दो बार मरम्मत कार्य भी हो चुका है। इसके बाद भी सड़क जर्जर बनी हुई है। इसकी वजह सीता रोड पर दो फैक्टरियों से निकलने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था न होना है। पालिका की लापरवाही से पानी सड़क पर भर रहा है। नगर पालिका ने दिसंबर माह में कराए गए मरम्मत के बाद अब सड़क में फिर से गड्ढ़े हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। सड़क पर जलभराव होने से गुजरने के बाद ई-रिक्शा व बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल होते रहते हैं। साथ ही मार्ग पर जलभराव होने दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित है। पूरे दिन इंतजार के बाद भी दुकानों पर कोई ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। सड़क क्षतिग्रस्त व जगह-जगह गड्ढे हो जाने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जबकि इसी मार्ग पर प्राचीन मूंछों वाले शिव मंदिर भी है। रोजाना मंदिर में आने वाले भक्तों को गंदे पानी से गुजरकर मंदिर आना पड़ रहा है।
सीता रोड पर एक माह से जलभराव होने का कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जलभराव से निकलने के बाद अक्सर वाहन पलट कर गिर जाने से लोग घायल हो जा रहे हैं।
राहुल अग्रवाल, दुकानदार, सीता रोड, चंदौसी
सड़क पर जलभराव होने के कारण पूरा दिन ग्राहकों का इंतजार करते-करते बीत जाता है, लेकिन कोई ग्राहक दुकान पर खरीदारी करने नहीं पहुंचता है। पिछले एक माह से व्यापार प्रभावित बना है।
विज्ञापन
मनोज कुमार, दुकानदार, सीता रोड, चंदौसी
सीता रोड पर जलभराव से निजात दिलाने को कई बार नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
बबलेश कुमार, दुकानदार, सीता रोड, चंदौसी
नगर पालिका अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर नहीं है, जिसका खामियाजा दुकानदार व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दुकानदार आंदोलन करेंगे।
दीपक शाक्य, दुकानदार, सीता रोड, चंदौसी
दिसंबर माह में ही इस रोड की मरम्मत कराई गई थी। फैक्टरी का पानी रोड पर आने से फिर से गड्ढ़े हो गए हैं। सड़क पर पानी बहाने के आरोप में फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस बार बजट मीटिंग में सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका चंदौसी
जेई व सफाई निरीक्षक का किया घेराव
चंदौसी। शनिवार को शिकायत पर जेई निर्माण केके अग्रवाल, जेई जलकल अनुज कुमार, सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह, सुनील कुमार सीता रोड श्मशान घाट के निकट पहुंच गए। फैक्टरी का पानी भरा होने पर वहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने पानी निकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।