{"_id":"22f9bfbf683da7b94e0fd526caf78381","slug":"crane-and-buggi-collaps-2-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन ने बुग्गी में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन ने बुग्गी में मारी टक्कर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sat, 19 Sep 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर के नजदीक ईंट भट्ठे के सामने क्रेन ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। टक्कर के बाद बुग्गी सवार बुरी तरह घायल हो गए। एक किशोर और एक किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में बुग्गी सवार चार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बुग्गी सवार गणेश मेला और रथयात्रा देखकर अपने घर वापस जा रहे थे। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव तरफ तरौली निवासी तांगा चालक नेमचंद गांव से मेला गणेश चौथ देखने के लिए गुरुवार को चंदौसी आए।
रथयात्रा और मेला देखने के बाद नेमचंद साथ में आए बच्चों और किशोरों के साथ शुक्रवार की भोर में वापस अपने घर के लिए वापस चले। भोर में करीब साढ़े तीन बजे फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर के नजदीक पीछे से आ रही एक क्रेन ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुग्गी के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव तरफतरौली निवासी धर्मेंद्र पुत्र नरेश (17) और शाहजहांपुर जनपद के गांव विशनपुरा निवासी चंद्रकली पुत्री सुआलाल (17) की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रकली अपनी मौसी के घर तरफतरौली मेला देखने के लिए आई हुई थी।
तरफतरौली निवासी प्रीति पुत्री वीरपाल (15), संगीता पुत्री झम्मन (15), राधा पुत्री अशोक (09) और सुमंत पुत्र किशनलाल (12) गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।