फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Court Commissioner's survey also completed, report will be presented in court on 29th

Sambhal News: कोर्ट कमिश्नर का सर्वे भी पूरा, 29 को न्यायालय में पेश करेंगे रिपोर्ट

Mon, 25 Nov 2024 07:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 25 Nov 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Court Commissioner's survey also completed, report will be presented in court on 29th
संभल। जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे का सर्वे पूरा हो गया है। अब कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव द्वारा अपनी रिपोर्ट 29 नवंबर को न्यायालय में पेश करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन का कहना है कि 29 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करनी है।
विज्ञापन

दरअसल 19 नवंबर को हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में वाद दायर किया गया था। उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करते हुए 29 नवंबर को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसी आदेश के क्रम में मंगलवार को कोर्ट कमिश्रर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब डेढ घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। रविवार को दूसरी बार सर्वे करने के लिए कोर्ट कमिश्नर पहुंचे थे। बवाल शुरू होने के बाद भी सर्वे कोर्ट कमिश्नर द्वारा जामा मस्जिद कमेटी के साथ किया जाता रहा। सर्वे पूरा होने के बाद कोर्ट कमिश्नर को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में बाहर निकाला।
विज्ञापन


हरिहर मंदिर का वाद दायर करने में यह हैं वादी-
इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं। हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कोर्ट कमिश्नर का सर्वे अब पूरा हो गया है। कोर्ट कमिश्नर द्वारा अब रिपोर्ट 29 नवंबर को न्यायालय में पेश की जाएगी। यदि कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाते हैं तो समय बढ़ाने का आग्रह न्यायालय से किया जाएगा। -विष्णु शंकर जैन, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed