{"_id":"675608875621cc5b810c52f4","slug":"court-commissioner-may-ask-for-more-time-from-the-court-for-the-survey-report-of-jama-masjid-sambhal-news-c-15-1-mbd1043-539043-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट के लिए अदालत से और समय मांग सकते हैं कोर्ट कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट के लिए अदालत से और समय मांग सकते हैं कोर्ट कमिश्नर
Mon, 09 Dec 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
संभल की जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए कोर्ट कमिश्नर अधिवक्ता रमेश सिंह राघव और समय मांग सकते हैं। यह रिपोर्ट 29 नवंबर को पेश होनी थी लेकिन कोर्ट कमिश्नर के अनुरोध पर अदालत ने 10 दिन का समय दे दिया था। यह अवधि सोमवार (09 दिसंबर) को पूरी हो रही है।
कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट फौरी तौर पर तैयार हो गई है। तबीयत खराब होने के कारण इसे अंतिम रूप देने के लिए थोड़ा समय और चाहते हैं। सोमवार को इसके लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा। कोर्ट कमिश्नर ने यह भी कहा कि अदालत का आदेश हुआ तो फौरी तौर पर तैयार रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में अदालत में पेश की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी है।
इस मामले की सुनवाई संभल जिले के सिविल जज सीनियर डिवीजन की चंदौसी स्थित अदालत में चल रही है। इसी अदालत में 19 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए वाद दायर किया गया था। अदालत की ओर से नामित कोर्ट कमिश्नर ने उसी दिन (19 नवंबर) शाम को चंदौसी से संभल पहुंचकर मस्जिद का सर्वे किया था। 24 नवंबर की सुबह संभल में दोबारा मस्जिद का सर्वे किया गया। इस दौरान बवाल होने पर पांच लोगों की मौत हो गई थी। कुछ पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। तब से संभल पुलिस और पीएसी की निगरानी में है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर की रहेगी सुरक्षा
सोमवार को कोर्ट में जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश होने की संभावना पर चंदौसी में न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ वादकारारियों व वकीलों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। वादकारी तलाशी के बाद ही भीतर जा सकेंगे।