फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Countryside power outage after storm, city supply restored, 40 to 50 pillars broken

आंधी के बाद देहात की बिजली गुल, शहर की आपूर्ति बहाल हुई, 40 से 50 खंभे टूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Countryside power outage after storm, city supply restored, 40 to 50 pillars broken
सरायतरीन में तेज आंधी से गिरी मकान की दीवार। - फोटो : SAMBHAL
संभल। तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद शुक्रवार की रात दस बजे से शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगहों पर बिजली के तार पर पेड़ गिर गए तो कई जगहों पर खंभे टूट गए। कई स्थानों पर 11 केवीए और एलटी लाइन के तार टूटकर नीचे गिर गए। असमोली में 33 केवीए की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। नगर क्षेत्र के कई इलाके में शनिवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन कई जगह देर शाम तक समस्या बनी रही। देहात क्षेत्र में रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

संभल डिविजन के अधिशासी अभियंता विजय यादव का दावा है कि आंधी के चलते 40-50 खंभे टूटने का अनुमान है। आंकलन कराया जा रहा है। बताया कि खंभे टूटने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आंधी के बाद शहर में कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। देहात क्षेत्र में नुकसान ज्यादा हुआ है। खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। ज्यादातर इलाके में आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। जहां समस्या है वहां सुधार कराया जा रहा है। संभल-मुरादाबाद मार्ग किनारे पेड़ गिरने से सबसे ज्यादा लाइन टूटी। उधर, पवांसा और खिरनी क्षेत्र के आठ गांवों में 25 बिजली के खंभे टूट गए और दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए। दिनभर विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता का दावा है कि आपूर्ति बहाल होने में करीब 24 घंटे अभी और लगेंगे। ऐसे में ग्रामीणों को रात भर फिर अंधेरे में ही रहना होगा।
विज्ञापन

----------------
कोट
आंधी के दौरान 40-50 खंभे टूटे हैं। जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी वक्त लगेगा क्योंकि शनिवार की शाम को फिर से आंधी चली। जल्द ही लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, संभल।
------------------
शनिवार की शाम गर्मी से राहत देने वाली हवाएं चलीं
संभल। शनिवार की सुबह से ही गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम पांच बजे करीब अचानक आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। रिमझिम बारिश भी हुई। बदले मौसम ने गर्मी से राहत देने का काम किया। लोग रिमझिम बारिश में नहाते हुए नजर आए।
आंधी के चलते 11 घंटे ब्रेक डाउन में रहे बहजोई के 50 से अधिक गांव के फीडर
नगर में डेढ़ घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग बनी मुसीबत
ग्रामीण इलाकों में विद्युत उपकरण बने शोपीस, प्रभावित रहे दूसरे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई। तेज आंधी के चलते बहजोई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांव ब्रेक डाउन में आ गए। इसके चलते 11 घंटे तक इन ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। दूसरे काम भी प्रभावित रहे। नगर में भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा।
बीती 20 मई 2022 की रात 11 बजे करीब तेज आंधी के चलते ग्रामीण इलाकों व नगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पहले तो कुछ देर तक ग्रामीणों ने इंतजार किया। बाद में विद्युत कर्मियों से जानकारी मिली कि ग्रामीण इलाकों के करीब 50 से अधिक गांव आंधी के कारण ब्रेक डाउन में आ गए। जेई मोहित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात आंधी के चलते ग्रामीण इलाके के नॉर्थ फीडर से जुड़े गांव बहरौली ताहरपुर व चौपा शोभापुर के आसपास कुछ पोल व पेड़ गिरने कारण विद्युत लाइन ब्रेक डाउन में आ गई थी। सुबह 10 बजे तक कुछ इलाके में फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू कर दी गई। इसके बाद लगातार फाल्ट ठीक करने का काम जारी है। नगर में भी रात के समय आंधी व तेज हवा के चलते करीब डेढ़ घंटे सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। बाद में रात के समय कुछ मोहल्लों में ओवर लोडिंग के चलते लो वोल्टेज व ट्रिपिंग रही।
धूल भरी आंधी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कहीं टीन शेड उड़े तो कहीं टूटकर नीचे गिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। धूल भरी तेज आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कहीं आंधी से पेड़ टूटे तो कहीं टीन शेड उड़ गए। पशुशाला की टीन शेड उड़ने से बहजोई क्षेत्र में एक पशु की मौत हो गई। जबकि संभल में कुष्ठ आश्रम में टीन शेड उड़ने से सिर से आसरा उठ गया। उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।

चंदौसी रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में लोगों के आसरे को डली टीनशेड उड़ गई। गनीमत यह रही किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्योराजपुर की मढ़ैया में शनिवार की शाम आई आंधी और बारिश से किसान की पशुशाला की टीनशेड से उड़ने से एक पशु की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पशुपालक नेत्रपाल यादव ने कहा कि पशुशाला में पशु बंधे हुए थे। अचानक शाम को तेज आंधी और बारिश से पशुशाला की टीन शेड हवा में उड़कर पशुओं की लगी। इसमें एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा पशु गंभीर रूप से घायल है। हादसे में पशु सहित एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। घटना की सूचना लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed