फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona hospital in naroli

नरौली में बनगा कोरोना अस्पताल, मुरादाबाद नहीं करना पड़ेगा मरीजों को रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
corona hospital in naroli
संभल। कोरोना से बचाव के लिए नरौली में स्तर दो का अस्पताल बनेगा। अस्पताल सोमवार से चालू करने की तैयारी है। ताकीमरीजों को मुरादाबाद रेफर न करना पड़े। अभी उन सभी मरीजों को मुरादाबाद स्थित टीएमयू रेफर किया जाता है जिनमें कोरोना संक्रमित होने के बाद बीमारी के लक्षण दिखते हैं। जिन मरीजों में लक्षण नहीं दिखते उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में नरौली की सीएचसी में कोविड एल-टू अस्पताल संचालित हो चुका है लेकिन डाक्टरों की संख्या कम होने की वजह से अस्पताल बंद करना पड़ा था। अबकी बार ऐसा न होने पाए इसे ध्यान में रखते जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिले भर के डॉक्टरों में से कोरोना अस्पताल के लिए डॉक्टर तैनात करने का निर्णय लिया है। साथ ही शासन से भी डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया है। सबसे बड़ी दिक्कत एक भी फिजीशियन जिले में न होने से है। सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि फिजीशियन नहीं हैं। एनेस्थेटिस्ट सिर्फ एक है पर जरूरत तीन एनेस्थेटिस्ट की है। इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य और अपर निदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed