{"_id":"62153611d0db1d252f10c998","slug":"corona-101-1-percent-immunized-relative-to-the-target-from-the-first-dose-chandausi-news-mbd4196551199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पहली डोज से लक्ष्य के सापेक्ष 101.1 फीसदी हुए प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: पहली डोज से लक्ष्य के सापेक्ष 101.1 फीसदी हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में कोरोना से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभल में कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के 15.69 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। विभाग ने जिले में लक्ष्य के मुताबिक 101.1 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका चुका है। नरौली, जुनावई, गुन्नौर में लक्ष्य से कम लोगों को पहली डोज लगी है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु, फिर 45 वर्ष से अधिक और बाद में 18 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों को भी शामिल किया गया। संभल जनपद में 18 साल से अधिक आयु के 15,69,444 युवा व बुजुर्गों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। यहां 21 फरवरी 2022 तक लक्ष्य के सापेक्ष 15,86,333 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। यह लक्ष्य का 101.1 प्रतिशत है। वहीं 10,85,412 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है जो लक्ष्य का 69.2 प्रशिशत है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए इसमें तेजी लाई जा रही है।
टीकाकरण में पिछड़े जुनावई, गुन्नौर, नरौली ब्लाक
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में दस ब्लाक हैं। सात ब्लाक में लक्ष्य से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। तीन ब्लाक जुनावई, गुन्नौर व नरौली ब्लाकों में लक्ष्य से कम लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
-----------
लक्ष्य पूरा करने वाले ब्लाक
ब्लाक लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
चंदौसी 89,573 96,727 108.0
पवांसा 1,85,520 1,94,148 104.7
संभल ग्रामीण 1,56,249 1,60,287 102.6
रजपुरा 1,41,467 1,44,754 102.3
बहजोई 1,49,586 1,50,884 100.9
संभल 2,10,016 2,11,088 100.5
अमसोली 1,72,981 1,73,371 100.2
---------------
लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले ब्लाक
गुन्नौर 1,46,612 1,45,425 99.2
जुनावई 1,25,085 1,23,619 98.8
नरौली 1,92,355 1,86,030 96.7
----
कुल 15,69,444 15,86,333 101.1
---------------
78 फीसदी किशोरों को लग चुकी है पहली डोज
जिले में 15 साल से 18 साल तक 1,55,985 किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने लक्ष्य है। 21 फरवरी तक 1,21,695 किशोरों को पहली डोज और 17,084 किशोरों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। यह लक्ष्य का 78 प्रतिशत है।
---------
कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के युवा व बुजुर्गों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जो लोग रह गए हैं, उनका भी टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही सभी को टीका लगा दिया जाएगा।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस प्रभारी संभल।