फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Controversy over Panchayat Ghar near the temple in Jafarpur

जाफरपुर में मंदिर के पास बने पंचायतघर को लेकर विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

तहसील क्षेत्र के गांव जाफरपुर में पंचायतघर को लेकर विवाद शुरू हो गया है।गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूठरी के राजस्व गांव जाफरपुर में शिव मंदिर की भूमि पर एक कमरा बना है।

विज्ञापन
Controversy over Panchayat Ghar near the temple in Jafarpur

विस्तार

तहसील क्षेत्र के गांव जाफरपुर में पंचायतघर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ग्रामप्रधान ने पंचायतघर बताया है। वहीं महंत और ग्रामीणों ने उसे मंदिर की जगह में संत महात्माओं के लिए रुकने के लिए बनाया गया कमरा बताया है। उन्होंने अधिकारियों पर भी शिकायत का संज्ञान नहीं लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूठरी के राजस्व गांव जाफरपुर में शिव मंदिर की भूमि पर एक कमरा बना है। ग्रामीणों के अनुसार यह भूमि गांव के ही त्रिलोकी और मोतीराम ने करीब वर्ष 1957 में शिव मंदिर को दान की थी। इस भूमि पर भगवान शिव का मंदिर बना है। कई पुराने पेड़ लगे हैं। इसके अलावा संत महात्माओं के ठहरने के लिए दो कमरे भी बने हैं। इनमें एक कमरे का निर्माण वर्ष 2003 में पूर्व प्रधान ज्ञानवती देवी ने ग्रामीणों केे सहयोग से कराया था। आरोप है कि बीते दिनों ग्राम प्रधान द्रोपा देवी ने सचिव से मिलकर मंदिर के कमरे में टाइल्स लगवाई और रंगरोगन करा दिया। उसे पंचायत घर का रूप दे दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मामले में सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मंदिर की भूमि पर ही संत महात्माओं को ठहरने के लिए कई वर्ष पहले ग्रामीणों के सहयोग से एक कमरे का निर्माण कराया गया था। अब ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर उसको पंचायतघर का रूप दे दिया। प्रशासन भी हमारी मदद नहीं कर रहा है। -कल्याण गिरि, महंत शिव मंदिर मढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब बीस वर्ष पहले पंचायतघर का निर्माण हुआ था। हमने तो छह माह पहले उसका सौंदर्यीकरण का कार्य कराया है। कुछ लोग राजनीतिक तौर से हमको बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। -द्रोपा देवी, ग्रामप्रधान, पूठरी

महंत कुछ ग्रामीणों के बहकावे में आकर इधर उधर शिकायत कर रहे हैं। हमने उक्त प्रकरण को लेकर जांच कराई है। वह पंचायतघर ही है, जिसका निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था। मंदिर के समीप होने के कारण महंत उसके कमरा होने का दावा कर रहे हैं। -रामकेश धामा, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed