फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Contracted buses started running from Sambhal to Tigri

Sambhal News: संभल से तिगरी को दौड़ने लगीं अनुबंधित बसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Contracted buses started running from Sambhal to Tigri
संभल। अमरोहा के तिगरी मेले के लिए संभल से परिवहन निगम ने बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अनुबंधित बसें तिगरी के लिए भेजी जा रही हैं। तिगरी का किराया 87 रुपये है। बसों के संचालन की व्यवस्था चार नवंबर से पांच नवंबर तक रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल रही है।क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिगरी मेले में जाते हैं। वहां गंगा स्नान करते हुए दान पुण्य करते हैं। श्रद्धालुओं को तिगरी मेले में जाने के लिए भटकना न पड़े, इसलिए परिवहन निगम ने संभल से मुरादाबाद के लिए चलने वाली 55 अनुबंधित बसों में से बसों को तिगरी भेजने का निर्णय लिया। मंगलवार को सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे से तिगरी के लिए बसें रवाना की जाने लगी। जैसे ही 30 से 40 श्रद्धालु हुए, वैसे ही बस को तिगरी भेजा गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा के कार्यवाहक प्रभारी असगर ने बताया कि संभल से तिगरी का किराया 87 रुपये है। जो बस तिगरी जा रही हैं, वहां वापस संभल आएंगी। अब जिन बसों का संचालन मुरादाबाद के लिए हो रहा है, उनके चक्कर बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर बसों का एक-एक चक्कर बढ़ाया जाएगा। संभल से तिगरी के लिए बसों का संचालन चार नवंबर से शुरू होकर पांच नवंबर तक किया जाएगा। बहरहाल, तिगरी के लिए बसों का संचालन होने से श्रद्धालु सहूलियत महसूस कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को वाहनों के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। अनुबंधित बसें संभल से हसनपुर मार्ग पर होते हुए तिगरी जा रही हैं तो मार्ग के किनारे पड़ने वाले गांवों के लोग भी सवार हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed