{"_id":"614cc84f8ebc3e4aff1302b0","slug":"contract-workers-roared-again-at-the-power-house-protested-sambhal-news-mbd403720324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर फिर गरजे संविदा कर्मचारी, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर फिर गरजे संविदा कर्मचारी, दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ ने बिजली विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर विभाग में स्थायी रूप से भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर मुख्य बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के समाधान कराने के लिए अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा है।
गुरुवार को नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित मुख्य बिजलीघर पर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में केेंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने बताया कि लखनऊ के ईको गार्डन में पिछले 13 दिनों से संविदा कर्मचारी मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। बुधवार को अनशन में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से मांगों को लेकर वार्ता की। इसमें अधिकारियों और संविदा कर्मचारियों की वार्ता विफल रही। जिससे संविदा कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
मांग को लेकर बताया कि बिजली विभाग में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके विभाग में सभी संविदा कर्मचारियों को विभाग से सीधा भुगतान किया जाना चाहिए। समान काम का समान वेतन लागू न होने पर ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए।
ईएसआई की सुविधा भी जनपद में लागू हो। सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा है। इस दौरान अशोक त्यागी, अभिनंदन शर्मा, नदीम जैदी, सोनू, राहिद, अवनीश चौधरी, सचिन, रेहान अहमद, अजय कश्यप, अभिषेक चौधरी, वारिस, दानिश, अमरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।