फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of the residential building begins with the groundbreaking ceremony.

Sambhal News: भूमि पूजन के साथ आवासीय भवन का निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of the residential building begins with the groundbreaking ceremony.
संभल। गांव किसौली में राज्य कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास बनाने के लिए बुधवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे पहले भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर मुरादाबाद संभाग-ए मोहित गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। सभी ने नींव रखकर निर्माण कार्य शुरु कराया। गुलाब देवी ने कहा कि यह परियोजना राज्य कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

हरेंद्र सिंह ने कहा कि आवासीय परिसर के निर्माण से कार्यस्थल पर कार्य संस्कृति और अधिक मजबूत होगी। उपायुक्त लल्लन प्रसाद यादव ने बताया कि पहले आवासीय भवन का निर्माण होगा। बाद में कार्यालय का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए 13.70 करोड़ रुपये खर्च की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली किस्त के रूप में 3.45 करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद को दी गई है। इस दौरान फूलप्रकाश वार्ष्णेय, कमल कौशल वार्ष्णेय, अरविंद गुप्ता, अंकित जैन, अंकुर अग्रवाल, चंद्रसेन राणा, कैलाश यादव, प्रमोद वर्मा, कालूराम, अनिल, उपायुक्त वीरेंद्र कुमार, बब्बू यादव, लल्लन प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार, विजय सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed