फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress State General Secretary Sachin Chowdhary made objectionable remarks about pm Modi and Adani

Viral Video: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, संभल पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 01 Apr 2023 09:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव संभल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट।
 

विज्ञापन
Congress State General Secretary Sachin Chowdhary made objectionable remarks about pm Modi and Adani
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो रोष पनप गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव संभल पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अडानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यह वीडियो सामने आया तो भाजपाइयों ने नाराजगी जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ता संभल कोतवाली पहुंचे। जहां बताया कि कांग्रेस नेता के बयान से हिंदू समुदाय के साथ ही सभी भाजपाइयों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अक्षित अग्रवाल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वीडियो में दिए गए बयान और तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 153ए, 505(2), 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कांग्रेस नेता ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सामने आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। -डॉ. श्रीशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed