फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress-SP always ridiculed democracy: Danish

कांग्रेस-सपा ने हमेशा लोकतंत्र का उपहास उड़ाया : दानिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congress-SP always ridiculed democracy: Danish
संभल। विपक्ष के पास आज कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है। लोकतंत्र की जो प्रक्रिया है उसपर कभी भी कांग्रेस और सपा को विश्वास नहीं रहा है। लोकतांत्रिक ढांचे के प्रति संदेह पैदा कराने के लिए कांग्रेस लगातार बयानबाजी कर रही है। इलेक्शन कमीशन पर केवल निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कही है। शुक्रवार को संभल पहुंचे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रम फैला रही है। इसका जवाब बिहार चुनाव में जनता देगी। आगे कहा कि वक्फ की संपत्ति खुदा की संपत्ति है। वक्फ की संपत्ति की इस्तेमाल मुसलमानों के विकास के लिए होना चाहिए। वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जे यह मुसलमानों के हकों पर अतिक्रमण है। वक्फ की जमीनों की हदबंदी करके अतिक्रमण और अवैध कब्जे रुकने चाहिए।
विज्ञापन

कहा मदरसों में दीन इस्लाम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही है। आगे कहा कि फतेहपुर में जो घटना हुई उसमें कार्रवाई की जा रही है। राज्यमंत्री का स्वागत करने में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, परमेश्रर लाल सैनी, हृदेश यादव, सैयद शान अली, दानिश अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed