{"_id":"690a58ec319c3b44d60f9c99","slug":"concrete-mixer-machine-driver-dies-due-to-electric-shock-sambhal-news-c-15-mbd1043-764760-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करंट लगने से कंक्रीट मिक्सचर मशीन के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करंट लगने से कंक्रीट मिक्सचर मशीन के चालक की मौत
विज्ञापन
गजरौला। हाईटेंशन तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से कंक्रीट मिक्चर मशीन चालक नरेंद्र शर्मा (37)की मौत हो गई। वह संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के पुरा गांव का रहने वाला था।
संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के पुरा निवासी नरेंद्र शर्मा कंक्रीट मिक्सर मशीन चलाता था। वह मंगलवार दोपहर ख्यालीपुर ढाल के निकट हाईवे किनारे एक निर्माणाधीन होटल में काम कर रहा था। यहां हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसका तार कंक्रीट मिक्चर मशीन में छू गया, जिससे मशीन में करंट उतर आया। पुलिस का कहना है कि जैसे ही चालक ने खिड़की खोलकर जमीन पर कदम रखा, गीला हाेने के कारण उनको करंट लग गया। मौके पर ही चालक नरेंद्र की मौत हो गई।
वहीं उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी उसको सीएचसी में ले आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस सीएचसी में पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि करंट लगने से चालक की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।