फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Collision between Unidentified Vehicle and Canter on Ganga Expressway; Driver Dies

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन व कैंटर की भिड़ंत, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Collision between Unidentified Vehicle and Canter on Ganga Expressway; Driver Dies
बहजोई(संभल)। गंगा एक्सप्रेस वे अज्ञात वाहन व कैंटर की भिड़ंत में जिला आगरा के खेड़ा बागूर मानखेड़ा निवासी चालक किशनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगा एक्सप्रेस वे के एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान कैंटर चालक किशनवीर (31) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की देर रात करीब डेढ़ गांव बंजरपुरी के निकट हुआ। मृतक के बहनोई योगेंद्र राणा के मुताबिक किशनवीर करीब पांच दिन पहले घर से पटना के लिए निकला था। अब पटना से कैंटर में माल भरकर ला रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया और सीएचसी में उपचार के दौरान उसकी उसकी मौत हो गई। किशनवीर की मौत के बाद पत्नी पूजा और बेटों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-------
आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर से निकला चालक

बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के दौरान कैंटर चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया था। करीब आधा घंटा तक चली कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा (क्रेन) की मदद से चालक को कैंटर से बाहर निकाला गया। इसके बाद गंगा एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed