फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cold weather in sambhal

सर्द हवाओं से छूटी कंपकंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
cold weather in sambhal
चंदौसी में गुरुवार की सुबह कड़ाके की सर्दी में गुजरती युवतियां। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। बारिश के बाद बढ़ी सर्दी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। ठिठुरन के साथ ही गलन का अहसास हो रहा है। तापमान में भी शाम होने पर नीचे आ गया। वहीं दिन में निकली धूप से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मजबूरन अलाव पर तापते नजर आए। वहीं दुपिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब धूप ने दर्शन दिए।
इस धूप से लोगों को राहत की उम्मीद थी लेकिन सर्द हवाओं के चलने से राहत नहीं मिली। दरअसल दो दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है। इस बारिश के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ गया और आसमान पर छाए बादलों ने धूप के दर्शन नहीं होने दिए।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शीतलहर के चलने पर गुरूवार को परिषदीय विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं वाहन चालकों को भी इस सर्दी से परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान रहे। जो लोग सफर के लिए निकले वह ठिठुुरते हुए ही लौटे। कई जगह दिन में ही अलाव के सहारे सर्दी से राहत पाते दिखाई दिए लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed