फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cold weather in sambhal

उफ ये सर्दी ः बढ़ती ही जा रही ठंड, नहीं मिल रही राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
cold weather in sambhal
संभल के सिरसी में कोहरे के दौरान ठंड से बचने के लिए ऐेसे निकले बच्चे। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिलेभर में सर्दी का प्रकोप जारी है। लगातार गिरते तापमान ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। वहीं कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। अलाव की व्यवस्था पूरी तरह न होने के कारण लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल हर रोज मौसम का मिजाज करवटें बदल रहा है। कभी कोहरा। कभी बादल तो कभी ठंडी हवाएं चल रही हैं। हवाओं के चलने से दिनभर सर्दी का सितम जारी है। शरीर को सुन्न करने वाली सर्दी पिछले दो सप्ताह से पड़ रही है। रविवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय बादल छाए हुए थे। दस बजे हल्की धूप निकली और दोपहर होने तक धूप बनी रही।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से अचानक बादल छा गए। शाम होने तक कोहरा छा गया। सर्दी के इस सितम ने लोगों के शरीर को सुन्न कर दिया। सभी ने एक ही बात कही कि धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर प्रमुख स्थानों के अलावा गली मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों में रोष है। कोहरे से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम में वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed