{"_id":"5df932628ebc3e87c70dd022","slug":"cold-weather-in-sambhal-chandausi-news-mbd333221246","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
चंदौसी में बुधवार की सुबह घने कोहरे से निकलते वाहन।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/संभल। जिलेभर में शीत लहर से लोग बेहाल हैं। शीतलहर प्रकोप से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जरुरतमंद ही घरों से बाहर निकल रहे है। वह भी पूरी तरह से गर्म कपड़ो में पैक होकर। खेत खलिहानों पर भी कड़ाके की सर्दी से किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सूर्य के किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकी। पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से खेती किसानी को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं सर्दी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार से दिन भर बादल व कोहरा छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई है।
मंगलवार को अभी तक सबसे ठंडा दिन रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर दुकानदार खाली बैठे दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक बाजारों में नहीं पहुंचे। शहर के लोग भी बाजारों में कम ही निकले।
विज्ञापन
इस हाडकंपाऊ ठंड से लोग कांपते नजर आए। राह चलते लोग वाहन रोक अलाव पर हाथ तापते देखे गए। बच्चे, वृद्घ व महिलाएं घर में दुबकने को मजबूर है। केवल नौकरीपेशा व जरुरतमंद ही बाहर निकल रहे हैं। वह भी पूरी तरह से गर्म कपड़ों में पैक होकर निकल रहे हैं।
शीतलहर के प्रकोप के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा। ठंड से कारोबार भी प्रभावित बना हुआ है। सर्दी के कारण रोजाना की अपेक्षा कम लोग ही पहुंच रहे हैं। इसीलिए दुकानदार में भी ठंड को कोस रहे हैं। हालांकि गर्म कपड़ों की दुकानों पर कपड़े खरीदने के लिए खासी भीड़ लग रही है।