{"_id":"5df7cd3f8ebc3e87d171d14d","slug":"cold-in-sambhal-chandausi-news-mbd3330896142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा से मौसम का मिजाज बदला, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा से मौसम का मिजाज बदला, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन
संभल के चंदौसी चौराहा पर सर्दी के बीच ई- रिक्शा से गुजरते स्कूली बच्चे।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सर्द हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। एकाएक सर्दी के साथ ठिठुरन बढ़ गई। दिन भर धूप निकलने से मौसम में ठंडक और भी बढ़ गई। इससे बाजार में लोगों का आवागमन कम रहा। खासी परेशानी स्कूली बच्चों और बुर्जुगों को रही।
रविवार को दिन में मौसम सही रहा। लेकिन रात को चली हवा से ठंड बढ़ गई। सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाने के साथ सर्द हवा भी चलती रहीर। पूरे दिन सूर्य देव बादलों की ओट में छिपे रहे। इससे दिन भर ठिठुरन रही। ठंड के चलते बाजारों से रौनक गायब रही। लोग घरों में कैद दिखाई दिए। दोपहर बाद ही जरूरी कामकाज के लिए लोग घरों से बाहर निकले।
यही हाल सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में रहा। लोग ठंड से परेशान दिखाई दिए। शाम होने तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड का अहसान अधिक दिखाई दिया। वहीं, लोगों ने पालिका से नगर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
आशीष कुमार का कहना था कि ठंड के चलते नगर पालिका परिषद को इस्लामनगर चौराहा, स्टेशन रोड, थाना रोड, संभल रोड समेत सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित कर अलाव जलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे कामकाज को दूर-दराज से आने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके।