फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM's visit is almost confirmed, he will also lay the foundation stone of the district headquarters

Sambhal News: सीएम का दौरा लगभग तय, जिला मुख्यालय का भी करेंगे शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
CM's visit is almost confirmed, he will also lay the foundation stone of the district headquarters
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ का सात अगस्त को संभल दौरा लगभग तय है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपनी-अपनी तैयारी करने में लगे हैं। सीएम पहले मुरादाबाद आएंगे। उसके बाद वह संभल दौरा करेंगे। संभल जिला मुख्यालय का शिलान्यास और जिले के दो नए थानों का लोकार्पण करेंगे। हालांकि अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन मंगलवार तक कार्यक्रम भी जारी होने की उम्मीद है। इसके चलते ही तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन

नखासा थाने की पुलिस चौकी रायसत्ती व गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बबराला को नए थाने की शासन से मंजूरी मिली है। फिलहाल चौकी के भवन में ही लोकार्पण के बाद थाने संचालित होंगे। स्टाफ की तैनाती को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला मुख्यालय का भी शिलान्यास किया जाना है। उसकी तैयारी भी चल रही हैं।
विज्ञापन

करीब 14 वर्ष से जिले को मुख्यालय नहीं मिला है। अस्थायी तौर पर बहजोई ब्लॉक परिसर से मुख्यालय संचालित हो रहा है। अब सीएम जिला मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। पुलिस लाइन में चल रहे कार्य में भी तेजी है। सीएम पुलिस लाइन का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed