फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge

सीएम धामी बोले: यूपी और उत्तराखंड शिक्षा पर दे रहे विशेष ध्यान, ज्ञान और विज्ञान के बल पर देश का हो रहा नाम

Thu, 21 Dec 2023 08:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 08:12 PM IST
सार

संभल के पवांसा में पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में 25वां रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही देश का पूरे विश्व में नाम हो रहा है। आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक राजुल माहेश्वरी जी, प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, विद्यालय के प्रबंधक राजुल माहेश्वरी जी, प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत प्राचीन काल से विश्व गुरु रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान, रक्षा के क्षेत्र में पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। पहले दुनिया के बड़े मंच पर हम अपने हितों की बात नहीं कह पाते थे। अब दुनिया के किसी भी देश में कोई घटना होती है तो पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है।

विज्ञापन

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राएं - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को वह पवांसा के पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में 25वां रजत जयंती वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में नई शिक्षा नीति से सहायता मिलने वाली है। अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवाओं को समृद्ध बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावक और अन्य - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह और हम मेडिकल, इंजीनियर कॉलेज और बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। जी 20 समिट की सफलता को बताया और कहा कि भारत पूरी दुनिया को दिशा देने वाला भारत बन रहा है। निश्चित रूप से 2047 तक देश विकसित हो जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि वह सभी विद्यार्थियों के जीवन को उन्नति की ओर ले जाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राएं - फोटो : संवाद
साधारण से असाधारण की ओर ले जाने का काम भी शिक्षक ही कर सकते हैं। विद्यार्थियों से कहा कि किसी शरीर को जीने के लिए भोजन और पानी की आवश्यकता होती है। वैसे ही अच्छे और महान व्यक्तित्व के निर्माण के लिए शिक्षा का होना भी बेहद जरूरी है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटे और बेटियों को शिक्षा जरूर देनी चाहिए। शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन की दिशा और दशा को बदल देते हैं।

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, यूपी शिक्षा मंत्री गुलाब देवी - फोटो : संवाद
कार्यक्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पवांसा को जौहर की भूमि बताते हुए कहा कि क्षत्राणियों ने पवांसा में जौहर किया था। महाराज ने जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। कहा कि इस विद्यालय को स्थापित हुए 25 वर्ष हो गए। समय कितनी जल्दी गुजर गया। समय बहुत बलवान है। किसी से रुकता नहीं है। आगे कहा कि हमारे देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास रचा है।

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राएं - फोटो : संवाद
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री द्वारा लाया गया है। कहा कि नौजवान नशा कर रहे हैं। इसलिए वह आगे नहीं बढ़ रहे। आगे कहा कि देशभक्ति, आदर्श का नशा करो। जिससे समाज, देश का नाम रोशन हो। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि शिक्षा को धर्म से जोड़ा गया है। अब परीक्षा होती है तो किसी बच्चे में तनाव नहीं होता।

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र - फोटो : संवाद
शिक्षक भी तनाव से मुक्त हैं। बताया कि गत वर्ष 56 लाख बच्चों ने परीक्षा दी है। 15 दिन में परीक्षा समाप्त हुई और 14 दिन में परिणाम आ गया। कहा कि हम बच्चों के चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। जिससे बच्चे किसी भी क्षेत्र में कमजोर न रहें। विद्यालय के प्रबंधक राजुल माहेश्वरी ने कहा कि ज्ञान ऐसी संपत्ति है जो कम नहीं होती। समय के साथ बढ़ती है।

CM Dhami said: UP and Uttarakhand are paying special attention to education, country famous strength knowledge
पवांसा में कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राएं - फोटो : संवाद
कहा कि अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षा व परीक्षा को लेकर तनाव या मानसिक तनाव नहीं होना चाहिए। नई शिक्षा नीति ने भारतीय परंपरा को आधुनिकता से जोड़ने का काम किया है। इसमें शिक्षकों की अहम भूमिका है। विद्यालय के अध्यक्ष जयपाल सिंह व्यस्त ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed