{"_id":"68af69a66830da7d2c0a6628","slug":"close-ones-suspected-in-students-murder-interrogation-of-many-continues-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122523-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्र की हत्या में करीबियों पर शक, कई से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्र की हत्या में करीबियों पर शक, कई से पूछताछ जारी
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गांव कैथल निवासी दसवीं के छात्र सुमित (16) की गला रेतकर हत्या के मामले में बुधवार को दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस के शक की सुई अब करीबियों की ओर घूमने लगी है। कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। गांव कैथल निवासी सुमित पुत्र स्व. नरेश कोरी चंदौसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता और मां सावित्री की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। सुमित गांव में अपनी दोनों बहनें नीतू और पूजा के साथ रहता था। चाचा प्यारे देखरेख करते हैं।
सोमवार की रात आठ बजे छात्र सुमित खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे घर से 500 मीटर की दूरी पर कल्लू के धान के खेत में छात्र का खून से लथपथ शव मिला। छात्र की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। बराबर वाले खेत में खून से सना मेडिकल ग्लब्स भी मिला था। वहीं परिजन किसी से रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस अभी तक न तो हत्यारों का पता लगा सकी है और न ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाई है। बुधवार को पुलिस पुलिस ने गांव में पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों से बातचीत भी की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड में छात्र के करीबी हो सकते हैं। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।