{"_id":"68bde359b934a92d67004f1f","slug":"class-2-student-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122793-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कक्षा दो के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कक्षा दो के छात्र की मौत
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के रहने वाले कक्षा दो के छात्र अमन कुमार (07) की रविवार शाम हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव फतेहपुर निवासी प्रमोद कुमार गिरी का सात वर्षीय बेटा अमन कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। रविवार शाम करीब चार बजे वह अपने बड़े भाई ललित कुमार के साथ शौच के लिए जंगल जा रहा था। जैसे ही दोनों भाई गांव के बाहर पहुंचे तो बड़े भाई ने तो हाईवे पार कर लिया। जब अमन हाईवे पार कर रहा था, तभी बबराला की तरफ से आ रहा अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया। हादसे में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बालक को मृतक घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मौनी देवी की चीख निकल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के ही विष्णु गिरी ने बताया कि अमन के पिता प्रमोद कुमार सहित अन्य परिवार के लोग गुजरात में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। अमन अपने पीछे दो भाई व एक बहन और मां को रोते बिलखते हुए छोड़ गया।