फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Class 10 student's body found hanging from a noose

फंदे से लटका मिला कक्षा दस के छात्र का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student's body found hanging from a noose
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में कक्षा दसवीं के छात्र का शव गांव के बाहरी छोर पर बनी पशुशाला में फंदे से लटका मिला। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव केसरपुर निवासी मुस्ताक अली के 16 वर्षीय बेटे अनस का शव गांव के बाहर बनी पशुशाला में लटका हुआ मिला। छात्र के शव लटकने की जानकारी उस समय हुई जब छात्र की बहन पशुशाला में किसी काम से गई थी। पशुशाला का गेट अंदर से बंद होने पर काफी आवाजें दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब फाटक के अंदर देखा तो पशुशाला की चौखट पर अनस का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। ग्रामीणों ने छात्र के शव को उतारकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

अनस के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी परवीन रविवार की सुबह जिला अमरोहा के गजरौला एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर तीन बेटी और दो बेटे थे। जब शादी समारोह से लौटे तो बेटे का शव फंदे से लटका होने की जानकारी मिली है। मृतक छात्र अपने बहन-भाइयों में चौथे नंबर का था। गांव के कालेज में दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। पीड़ित पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर शव लटकाया गया है। उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता क्योंकि किसी तरह की कोई उसे समस्या नहीं थी। पुलिस ने मौत की हकीकत जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed