फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Claims made of road repair work being completed in 550 villages... yet, on the ground, the roads remain broken.

Sambhal News: 550 गांवों में सड़क मरम्मत का काम पूरा होने का दावा.. धरातल पर टूटी पड़ीं सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Claims made of road repair work being completed in 550 villages... yet, on the ground, the roads remain broken.
संभल। जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत 860 गांवों में से 723 में कार्य निर्माणाधीन है। दावा किया जा रहा है कि 550 गांवों में सड़क मरम्मत का कार्य 100 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन धरातल पर तस्वीर अलग नजर आ रही है। अधिकांश गांवों में सड़कें टूटी हुई हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव शफातनगर, बेला समेत कई गांव इसकी बानगी हैं। जबकि विभागीय अधिकारियों ने 22 मई की समीक्षा बैठक में 25 जून तक सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात अब भी जस के तस हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के तहत तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत को लेकर संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़कें दुरुस्त कराने और लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य तीसरे चरण में चल रहा है। इस चरण में ट्यूबवेल, पंप हाउस, ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, सौर ऊर्जा प्लांट, घरेलू नल कनेक्शन और सड़क मरम्मत समेत करीब 90 फीसदी कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। वहीं 860 में से 575 गांवों में नियमित जलापूर्ति भी बताई जा रही है।
संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में असमोली ब्लॉक के शफातनगर, बेला, मुबारकपुर बंद, खासपुर, मतावली पट्टी जग्गू, टांडाकोठी, बुकनाला और दुल्हापुर बंद उर्फ दारापुर समेत कई गांवों में सड़कें टूटी मिलीं और निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। इसी तरह रजपुरा, पवांसा, बहजोई और संभल ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में भी सड़क मरम्मत अधूरी है।
00000
यह बोले लोग
गांव में सड़कें टूटीं हुई हैं। कई साल से समस्या है। ठीक कराने के लिए प्रयास भी किए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है तो समस्या और बढ़ जाएगी।
लतीफ, दूल्हापुर बंद उर्फ दारापुर
0000
अभी जलापूर्ति नहीं मिल रही है। सड़कें भी टूटी हुई हैं। आवागमन में मुश्किल हो रही है। कई बार सड़क को सही कराए जाने की मांग की गई है लेकिन सही नहीं हो सकी है।
नरेश, करकौरा
000

अधिकांश गांवों में सड़कें टूटी हुई हैं। कई बार इन्हें सही कराने के लिए शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जल्द ही सड़कों को सही कराया जाए, ताकि बारिश में समस्या न हो।
ओमवीर शर्मा, अखबंदपुर
000
गांव में सड़क टूटी हुई है। मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित है। बारिश के दौरान निकलना दुश्वार हो जाता है। हादसे होने का डर बना रहता है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाए।

पवन यादव, गांव बारीपुर भमरौआ
0000

जिले में तीन एजेंसियां काम कर रही थीं लेकिन एक एजेंसी को हटा दिया गया है। अब दूसरी एजेंसी नामित होनी है। दो एजेंसियां जो काम कर रही हैं उनके कार्य का निरीक्षण पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जो एजेंसी हटाई गई है वह जिले के बड़े हिस्से में काम कर रही थी।
अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed