फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

निरीक्षण में जिले भर के कई दफ्तरों से नदारद मिले 2 अधिकारी व 28 कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
बहजोई। सीडीओ व डिप्टी कलेक्टर समेत उप जिलाधिकारियों के निरीक्षण में जिलेभर के कई दफ्तरों से 2 अधिकारी 28 कर्मचारी नदारद मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी के निरीक्षण में समाज कल्याण अधिकारी दफ्तर में तैनात एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। उप जिलाधिकारी गुन्नौर प्रेमचंद्र यादव की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में 5 व खंड विकास अधिकारी कार्यालय रजपुरा में 2 तथा खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा में 3, विद्युत वितरण उपखंड रजपुरा में 3, मंडी समिति बबराला में एक तथा खंड विकास अधिकारी गुन्नौर 3 व खंड शिक्षा अधिकारी गुन्नौर में 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा उप जिलाधिकारी संभल दीपेंद्र यादव ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय संभल में निरीक्षण किया। इसमें दो अधिकारी व तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। वहीं, डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह व उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित की ओर से किए गए दफ्तरों के निरीक्षण में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद मिले। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि दफ्तरों से गैर हाजिर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed