{"_id":"589ccd6a4f1c1b905237b61f","slug":"chunawi-ranjish-ko-lekar-marpeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग, छह घायल
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग के साथ दोनों तरफ से चले लाठी डंडों चले जिसमें छह लोग घायल हो गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने दोनों तरफ से छह लोगों को पकड़ा। कोतवाली ले आई। सभी का चालान कर दिया गया।
सैफ खां सराय में प्लाट के रुपये और चुनावी रंजिश को लेकर जियाउद्दीन और जर्रार में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। रंजिश के चलते दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। गुरुवार को जर्रार ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही जर्रार जियाउद्दीन के घर के सामने पहुंचा तो जियाउद्दीन ने जर्रार को पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। यह जानकारी जर्रार के पक्ष के लोगों के लगी तो वह भी मौके पर पहुुंच गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चलाए गए।
हवाई फायर हुए। इस घटना में एक पक्ष के नदीम, जर्रार, इफ्तेदार, गुड्डू और दूसरे पक्ष से जियाउद्दीन और अनस घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदीम, जर्रार, इफ्तेदार, गुड्डू, शौकीन और दूसरी तरफ से जियाउद्दीन को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों का चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि एक पक्ष नदीम, जर्रार, इफ्तेदार, गुड्डू, शौकीन, नजर, फरजंद तथा दूसरे पक्ष से जियाउद्दीन, मुख्तार, मुशाहिद, खुर्शीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें से छह लोग पकड़े गए हैं। सभी का चालान किया गया है।