फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Choose the representative of your choice, definitely vote for this

अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि का करें चुनाव, इसके लिए जरूर करें मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Choose the representative of your choice, definitely vote for this
संभल। लोकतंत्र के इस महापर्व को पूरा करने के लिए मतदान करना है जरूरी, इस महापर्व में शतप्रतिशत भागीदारी के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठन लगातार लोगों को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं। ऐसे में सोमवार को सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के अलावा धर्मगुरू, बुद्धि जीवी वर्ग और युवा भी अपील कर रहे हैं। जिससे अपनी पसंद की सरकार और जनप्रतिनिधि चुना जा सके।
विज्ञापन

डरे नहीं निडर होकर करें अपने मत का दान
मतदाता निडर होकर मतदान करें और अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनें। सुरक्षा के लिहाज से 15000 फोर्स लगाई गई है। संवेदनशील बूथों पर महिला पुलिस कर्मी तैनात की गई हैं। किसी तरह की कोई समस्या किसी को आती है तो वह कंट्रोल रूम, थाने के सीयूजी और यूपी112 पर संपर्क कर सकता है। दस मिनट में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
मतदान कर निभाएं अपनी जिम्मेदारी
जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत होती है। अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार और जनप्रतिनिधि चुने और खुद मतदान करने के साथ ही अपने परिवार के सभी सदस्यों का मतदान कराएं।- संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

करें मतदान, तभी बनेगी मजबूत सरकार
चुनाव में मतदान प्रतिशत अधिक होने से प्रदेश में बनेगी मजबूत सरकार बनेगी। अपने अमूल्य वोट को गलत प्रत्याशी को बिल्कुल नहीं देना चाहिए। हम सभी को एक अच्छे व ईमानदार प्रत्याशी को ही वोट करना चाहिए। जाति, धर्म से हटकर वोट करें। -स्वामी भगवत प्रिय महाराज, धर्मगुरु, संभल
आपसी भाईचारगी के बीच करें अपने अधिकार का इस्तेमाल
लोकतंत्र में सभी को अधिकार है और अपने मतदान का इस्तेमाल करें। अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि चुनने के लिए जरूर मतदान करने के लिए पहुंचे। आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें। - मुफ्ती आलम रजा नूरी, धर्मगुरू, संभल
खुद मतदान करें और परिवार का कराएं
राष्ट्र के नाम मतदान करें और अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं। सारे काम बाद में किए जाएं पहले मतदान करें और परिवार का मतदान कराएं। इससे ही लोकतंत्र की मजबूूती बनी रहेगी।- ज्ञानी मन मोहित सिंह, धर्म गुरू, संभल

ईमानदारी से अपने मत का प्रयोग करें
मतदान हमारा अधिकार है। इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ईमानदारी से अपने मत का प्रयोग करें। अच्छा प्रतिनिधि चुने और सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें।
- कुशल पॉल, पादरी, संभल
लोकतंत्र के महायज्ञ में दें आहूति
पहले मतदान और उसके बाद जलपान करना है। सभी को मतदान करना चाहिए। यह लोकतंत्र का महायज्ञ है। इसमें आहूति जरूर दें। तभी लोकतंत्र की मजबूती को बनाए रखा जा सकता है। - प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed