फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children ride camel in Neja fair

नेजा मेले में बच्चों ने की ऊंट की सवारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Children ride camel in Neja fair
संभल की नगर पालिका मैदान में आयोजित नेजा मेले में ऊंट की सवारी करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में नगर पालिका मैदान में नेजा मेला का आयोजन किया गया। नेजा मेला देखने के लिए ग्रामीण व नगर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में बच्चों ने झूले और ऊंट की सवारी का आनंद लिया। युवाओं में भी मेले के प्रति उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को दो वर्ष के कोरोना काल के बाद नगर पालिका मैदान में नेजा मेला लगाया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से लोग ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक, कारों से आने शुरू हो गए। आलम यह हो गया कि शाम तक मेले में निकलने की जगह नहीं बची। मेला में आए बच्चों ने चाट पकौड़ी, जलेबी, झूला के साथ-साथ ऊंट-घोड़े की सवारी का जमकर आनंद लिया और अपने मन पंसद खिलौने खरीदे। महिलाओं ने मीना बाजार में अपने सौंदर्य के सामान की खरीदारी की। मेले में उमड़ी भीड़ के कारण शहर में जाम के हालात बने रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नेजा कमेटी के सदस्यों ने निकाला चादर पोशी का जुलूस
संभल। धार्मिक नगर नेजा कमेटी के कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ। शुभारंभ कुरान शरीफ से हुआ। मास्टर जफर ने नात पेश की। कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी के नेतृत्व में सय्यद सालार मसूदी की याद में परंपरागत तरीके से चादर पोशी का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस मोहल्ला चमन सराय से होते हुए मियां मीरन शाह रोड से नगर पालिका मैदान पर पहुंचा, यहां सय्यद सालार मसूद गाजी के साथ आए शहीदों की मजार पर पहुंचकर लोगों ने चादर पोशी की। पालिका मैदान स्थित दरगाह पर धार्मिक नगर नेजा कमेटी ने चादरपोशी कर मेले का शुभारंभ किया। कमेटी के सदस्यों ने मुजाबिर शाहजाद रईस के पगड़ी बांधकर स्वागत किया। अध्यक्षता चौधरी शरफ अली व संचालन कारी कमाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed