फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child dies, father injured in accident while getting off roadways bus

रोडवेज की बस से उतरते वक्त हादसे में बालक की मौत, पिता घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Child dies, father injured in accident while getting off roadways bus
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में रोडवेज बस से उतरते वक्त हादसा हो गया। हादसे में बालक की मौत हो गई जबकि उसका पिता घायल हो गया। आरोप है कि रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। रोडवेज बस चालक ने सवारियों के उतरने के दौरान ही बस को आगे बढ़ा दिया था और हादसा हो गया। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बारीपुर भमरौआ गांव निवासी कामेश पुत्र जगराम सिंह की ससुराल मुरादाबाद के गांव लालपुर हमीर में है। रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी सुनीता, बड़े बेटे यश, उससे छोटे प्रियांशु और सबसे छोटे रितिक के साथ लालपुर हमीर गए हुए थे। सोमवार को वह अपने घर लौटने के लिए लालपुर हमीर से रोडवेज की बस में सवार हुए थे। सिरसी में दादा मखदूम शाह की मजार के निकट बस रुकी तो पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा यश और प्रियांशु नीचे उतर गए जबकि कामेश छोटे बेटे रितिक को गोद में लेकर उतरने लगे।
विज्ञापन

वह ठीक से उतर नहीं पाए कि रोडवेज के चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। इससे वह गिरते हुए पहले बस की बॉडी की चपेट में आए और फिर पिछले पहिये की चपेट में आ गए। रितिक की मौके पर ही मौत हो गई और कामेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि घायल कामेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed