फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child died after vactination

टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत, गांव पहुंची डाक्टरों की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
child died after vactination
चंदौसी/कुढ़ फतेहगढ़। बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े चंदौसी तहसील क्षेत्र के पैगारफातपुर गांव के मजरा मैनपुरी में गुरुवार की रात एक शिशु की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा टीकाकरण के बाद दोनों शिशुओं की हालत बिगड़ने का आरोप लगाए जाने के बाद डाक्टरों की टीम ने गांव का दौरा कर मामले की जांच की। डॉक्टरों ने कहा कि शिशु की मौत टीकाकरण की वजह से नहीं बल्कि अन्य कारणों से हुई है।
विज्ञापन

मैनपुरी गांव में गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे एएनएम आशा सैनी और आशा भूरी देवी द्वारा आठ बच्चों का टीकाकरण किया गया। गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के बाद राजेंद्र सिंह के दो माह के बेटे आयुष और आकाश के तीन माह के पुत्र भरत की तबियत बिगड़ गई। एएनएम ने कोई क़ार्ड नहीं दिया बल्कि रजिस्टर में नाम अंकित किया था। रात्रि दो बजे के बाद आयुष की मौत हो गई। हालांकि उसे बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। लेकिन, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने टीकाकरण के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए सीएमओ मुरादाबाद से शिकायत की तो बिलारी सीएचसी के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। मामले की जांच की। डॉ. संदीप ने बताया कि बच्चे की मौत टीकाकरण के कारण नहीं बल्कि अन्य किसी कारण से हुई है, क्योंकि यहां आठ बच्चों का टीकाकरण किया गया। सभी स्वस्थ है। टीकाकरण के बाद हल्का बुखार तो आता ही है, जिसकी देखरेख करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed