फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chief Minister will come on 21st September

मुख्यमंत्री के दौरे को तय माना जा रहा, तैयारियां अंतिम चरण की ओर बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come on 21st September
संभल। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं। हैलीपैड से लेकर जनसभा स्थल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मंच बन गया और टेंट लगाने का काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री का दौरा तय है। हालांकि अभी पुष्टि के लिए शासन स्तर से कोई पत्र जिला प्रशासन को नहीं मिला है। दौरा अभी संभावित है लेकिन तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभा स्थल समेत अन्य स्थानों का मौका मुआयना किया है। अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी पूरी तैयारी की जा रही है। पवांसा ब्लॉक के गांव मुजाहिदपुर स्थित कैलादेवी मंदिर के नजदीक ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी संभावित है।
विज्ञापन

इस जनसभा के मंच से ही मुख्यमंत्री 34 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। इन परियोजनाओं में पीडब्ल्यूडी की सड़कें व अन्य परियोजनाएं शामिल होने की संभावना है। शनिवार को मंच तैयार कर लिया गया और जनसभा का स्थल समतल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed