फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chief Minister Abhyudaya Yojana launched, coaching will be available for free

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, निशुल्क मिलेगी कोचिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Abhyudaya Yojana launched, coaching will be available for free
संभल। जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत चयनित 60 छात्रों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

बहजोई के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने के लिए एक कक्ष को चयनित किया गया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि इस योजना के तहत छात्रों को सिविल सर्विस, आईआईटी, जेईई, नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम ही अभ्युदय है। इसलिए यह कोचिंग मात्र नहीं है, यह युवाओं के सर्वांगीण विकास का पथ प्रदर्शक बनेगा, इसी विश्वास के साथ शासन ने इस योजना को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से ही इसकी कक्षाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed