फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cheated woman saying cid

सीआईडी बताकर महिला को राह चलते ठगा, ढाई लाख का जेवर ले उड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
cheated woman saying cid
संभल। कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय में दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने महिला के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक महिला के जेवरात उतरवा कर ले गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें आरोपी कैद हो गए हैं। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है। वहीं महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब हल्लू सराय निवासी रजनीकांता चौहान पुत्री प्रताप सिंह चौहान के साथ चार लोगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने महिला को गुमराह करने के लिए खुद को सीआईडी से बताया और जेवरात उतरवा लिए। जब तक महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह एक समिति की बैठक से घर लौट रहीं थीं। जैसे ही हल्लूसराय तिराहे पर पहुंची एक युवक ने आवाज देकर रोक लिया और कहने लगा कि साहब बुला रहे हैं। इतना जेवरात क्यों पहन रखा है।
विज्ञापन

कोतवाल साहब ने मना किया है। चलो अब कोतवाली। महिला ने विरोध किया और कोतवाली प्रभारी से बात कराने के लिए कहा। आरोपियों ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ने ही सीआईडी को लगा रखा है। अब इस जेवरात का जुर्माना देना होगा। इसी दौरान महिला से चार सोने की चूड़ियां, चार अंगूठी, गले की चेन उतरवा ली और चले गए। महिला को ठगी का अहसास हुआ तो शोर मचाया लेकिन जब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी युवक की बातों में आकर दीमाग का संतुलन बिगड़ गया और यह समझ नहीं आया कि किसी तरह से उसको अपना जेवरात उतार कर दे दिया। इसमें महिला ने करीब आठ तोले सोने के जेवरात जाने की बात कही है। जिसमें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपी सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गए हैं। कैमरो में ही दो बाइकों पर सवार चार लोगों की जानकारी हुई है। पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed