{"_id":"5a036a134f1c1b156b8b4987","slug":"chatra-ki-pitai-ke-aarop-me-shishika-barkhast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की पिटाई के आरोप में कस्तूरबा की शिक्षिका बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की पिटाई के आरोप में कस्तूरबा की शिक्षिका बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की पिटाई के आरोप से घिरी शिक्षिका को डिप्टी कलक्टर और बीएसए की संयुक्त जांच रिपोर्ट के बाद बर्खास्त किया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा खुशबू व कक्षा आठ की छात्रा रतनेश की पिटाई करने के आरोप से घिरी पूर्णकालिक शिक्षिका विजयलक्ष्मी शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्यनारायण ने बताया कि बीते 6 नबंवर 2017 को शिकायत मिली थी कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक पूर्ण कालिक शिक्षिका ने दो छात्राओं की लोहे के पाइप से पिटाई की है। इसमें एक छात्रा का हाथ टूट गया था और दूसरी छात्रा के हाथ में सूजन आई थी। इस पर संज्ञान लिया गया। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी के भी निर्देश मिेलने के बाद पूरे मामले में जांच-पड़ताल कराई जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह ने 7 नबंवर 2017 को विद्यालय में पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। बीएसए ने बताया कि वह खुद जांच के समय मौजूद थे।
एक-एक कर पीड़ित छात्राओं व आरोपी शिक्षिका समेत वार्डन व दूसरी शिक्षिकाओं से भी घटना की जानकारी ली गई थी। लिखित बयान भी दर्ज किए गए थे। इसके बाद पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी शिक्षिका की संविदा समाप्त की गई है।