फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   charge sheet on 10 jamaati in sambhal

तमिलनाडु के दस जमातियों के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
charge sheet on 10 jamaati in sambhal
संभल। जिले के हयातनगर थाने में तमिलनाडु के दस जमातियों के खिलाफ पुलिस की ओर से लॉक डाउन के उल्लंघन और अपने आगमन के बारे में सूचनाएं छुपाने के आरोप के साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद इनके खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। इसे अब अदालत भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित सरायतरीन में तमिलनाडु से 11 सदस्यों की जमात 6 मार्च में आई थी। यह जमात दिल्ली होते ही सरायतरीन में आई थी। जमात में शामिल सदस्यों की कोरोना संबंधी जांच तब शुरू हुई जब एक बुजुर्ग जमाती की तबीयत खराब हुई। वह संभल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा। हालत ठीक नहीं हुई तो उसे मुरादाबाद स्थित टीएमयू के लिए रेफर किया गया। वहां वह कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन

उपचार के दौरान 76 वर्षीय जमाती की 13 अप्रैल को मौत हो गई। इसके बाद बाकी दस जमातियों की कोरोना जांच हुई, जिसमें छह जमाती कोरोना संक्रमित निकले। अलग-अलग अस्पतालों में उपचार हुआ और वे सभी ठीक हुए लेकिन पुलिस ने इन जमातियों पर अपने आगमन के संबंध में सूचनाएं छुपाने का आरोप लगाया और निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसके आधार पर दस जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है जिसे अब अदालत भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed