फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Changes in the working areas of seven police officers

Sambhal News: सात थानेदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल, तीन दरोगाओं को मिली थाने की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Changes in the working areas of seven police officers
संभल। एसपी केके विश्नोई ने जिले के सात थानेदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इस क्रम में तीन उप निरीक्षक को थाने की कमान दी गई है। इसमें बनियाठेर थानाध्यक्ष बनाए गए एसपी के पीआरओ मनोज वर्मा, पुलिस लाइन से कैलादेवी थानाध्यक्ष बनाए गए सौरभ त्यागी और ऐंचोड़ा कंबोह में वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहित कुमार काजला शामिल हैं। मोहित को ऐंचोड़ा कंबोह में थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच इंस्पेक्टर पूनम कुमारी, विनोद कुमार मिश्रा, पूनम राठी, संदीप राज सिंह और अखिलेश गंगवार को सभी दायित्वों से मुक्त कर पुलिस लाइन भेजा है, क्योंकि इन सभी का तबादला गैर जनपद में हुआ है। एसपी केके विश्नोई ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक लवनीश कुमार को पीआरओ एसपी, राजाराम को मॉनीटरिंग सेल से प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाया है। इसके अलावा ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर संजीव कुमार बालियान को नखासा, बनियाठेर थाना प्रभारी मेघपाल सिंह को जुनावई थाने का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

जुनावई के उमेश सिंह का पहले कुढ़फत्तेहगढ़ के लिए स्थानांतरण किया गया लेकिन तत्काल उनका स्थानांतरण निरस्त करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया। एसपी ने कुढ़फत्तेहगढ़ की जिम्मेदारी स्वाट टीम के प्रभारी लोकेंद्र त्यागी को दी है। उप निरीक्षक रुकमपाल सिंह को अपराध शाखा से महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर रेनू देवी को डायल 112 से महिला थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, कैलादेवी में निरीक्षक अपराध सुनील कुमार सिंह को कैलादेवी से हटाकर अपराध शाखा में नियुक्त किया है। असमोली थाने की मंसूरपुरमाफी चौकी के प्रभारी मोहित कुमार को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed