फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandayan village burning with fever

ज्वर से तप रहा चंदायन गांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chandayan village burning with fever
संभल। चंदायन गांव में बुखार का प्रकोप है। 5200 की आबादी वाले इस गांव में हर घर में बुखार के मरीज हैं। बुखार से एक मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया जाता है, यदि होता भी है तो वर्तमान प्रधान के आसपास के क्षेत्र में ही होता है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर लगे हैं और सड़कों पर जलभराव है। इससे बीमारी पैर पसार रही है। इसके अलावा चिकित्सा विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। क्योंकि गांव में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र पर गांव के ही लोगों का कब्जा है। न कोई फार्मासिस्ट बैठता है और न कोई डाक्टर। नतीजा यह है कि ग्रामीण अपने हाल पर हैं और झोलाछाप से उपचार कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर लगाया नहीं गया और ग्रामीण घरों में रहकर ही उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed