फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi will be decorated with saffron flags on Mahashivratri

Sambhal News: महाशिवरात्रि पर केसरिया झंडों से सजेगा चंदौसी, 25 को निकलेगी शिव बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chandausi will be decorated with saffron flags on Mahashivratri
झांकी तैयार करते कलाकार। - फोटो : झांकी तैयार करते कलाकार।
चंदौसी। शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि की तैयारी करनी शुरू कर दी है। शहर को सजाने के लिए केसरिया झंडे बनाने व लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। 24 फरवरी को कांवड़िये गंगाजल लाने के लिए राजघाट गंगा तट के लिए रवाना होंगे और अगले दिन 25 फरवरी को कांवड़ में जल भरकर लौटेंगे। इसी दिन शाम को कांवड़ सेवा समिति की ओर से भव्य शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तैयारियां तेजी पकड़ने लगी हैं। एक बढ़ कर एक सुंदर कांवड़ तैयार की जा रही है। तो वहीं शिव बरात की तैयारी के लिए कलाकार झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ सेवा समिति द्वारा फागुन मास में महाशिवरात्रि के पर्व पर दिनांक 25 फरवरी दिन मंगलवार को भगवान शिव जी की बरात निकाली जाएगी। कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया की भगवान शिव की बरात की तैयारियां जोर से चल रही हैं। शिव बरात में नंदी पर बैठे भगवान शिव, लवकुश, महाकाल में हनुमान जी के दर्शन, समुद्र मंथन, राधाकृष्ण समेत तांडव नृत्य और बैंड शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश चंद्र, प्रवीण गुप्ता, सौरभ, बंटी, ज्ञान प्रकाश चिंटू, तरुण कुमार नीरज, कन्हैया वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर, प्रहलाद पेंटर, सुमित शर्मा, हीरालाल, संजीव वार्ष्णेय, नवल किशोर, पवन कुमार, मुकेश अग्रवाल, प्रेम यादव, आशीष किशोर आदि तैयारियों में जुटे हैं।

--------------
251 केसरिया झंडों से सजेगा कांवड़ मार्ग
चंदौसी। शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री हर-हर गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शहर में महाशिवरात्रि से पहले केसरिया झंडे बनाने व लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। समिति के पदाधिकारी हरि किशन ने बताया कि समिति की ओर से 14 वर्ष से कांवड़ियों की सेवा के लिए गांव लहरावन में भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर नगर के मुख्य बाजारों में 251 केसरिया झंडे लगाए जाएंगे। झंडे तैयार कर लिए गए हैं। संभल गेट, गोशाला रोड, मिलक, मौलागढ़ पुलिया, मंडी समिति रोड, बहजोई रोड संभल तिराहे तक केसरिया झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य में उमेश कुमार, महीपाल, टीकाराम, मदनलाल, फूल सिंह, चेतन कुमार आदि कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed