{"_id":"61d0a2a2c152a66e204bc0c2","slug":"chandausi-inter-college-and-rs-inter-college-team-won-chandausi-news-mbd4146489132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी इंटर कॉलेज और आरएस इंटर कॉलेज की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी इंटर कॉलेज और आरएस इंटर कॉलेज की टीम ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। चंदौसी इंटर कॉलेज के मैदान पर स्व. बाबू ब्रज किशोर गुप्ता की स्मृति में 9वें सीआईसी कप अंतर विद्यालयीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजित किया गया।
शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रेम किशोर गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच चंदौसी इंटर कॉलेज व नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें नानक चंद्र इंटर कॉलेज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चंदौसी इंटर कॉलेज की टीम ने 12 ओवरों में दस विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नानक चंद्र इंटर कॉलेज की टीम 51 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। चंदौसी इंटर कॉलेज ने 52 रनों से मैच जीत लिया। चंदौसी इंटर कॉलेज के अर्पित मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच आरएस इंटर कॉलेज व एफआर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें एफआर इंटर कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एफआर इंटर कॉलेज की टीम ने 12 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस इंटर कॉलेज की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। आरएस इंटर कॉलेज के बृजेश कुमार मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन
मैच में अंपायरिंग राजू बनर्जी व मनीष दिवाकर, कामेंट्री नरेंद्र कुमार, बृजेंद्र प्रसाद तिवारी व विनोद ने की। रविवार को पहला मैच सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली व राजेश सरस्वती इंटर कॉलेज व दूसरा मैच सरस्वती इंटर कॉलेज चंदौसी व बहजोई इंटर कॉलेज बहजोई के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव सुनील कुमार, सर्वेश कुमार, अंजू गुप्ता, कविता अग्रवाल, कुंवर पाल सिंह, ओमप्रकाश आदि रहे।