{"_id":"5d3b5de18ebc3e6cf60c81dd","slug":"chandausi-hatyakand-sambhal-news-mbd3164611164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही हरेंद्र की पत्नी को 40 लाख और बृजपाल की मां को दस लाख की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही हरेंद्र की पत्नी को 40 लाख और बृजपाल की मां को दस लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अपराधियों के हाथ मारे गए बिजनौर जनपद के निवासी दोनों सिपाहियों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद शासन ने मंजूर कर दी है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पचास लाख रुपये की सहायता राशि दो सिपाहियों के परिजनों के खातों में भेजी है। शहीद सिपाही हरेंद्र सिंह की पत्नी मधु के खाते में 40 लाख रुपये और सिपाही बृजपाल सिंह की मां दुलारी देवी के खाते में 10 लाख रुपये भेजे गए हैं। दोनों सिपाहियों को आर्थिक मदद दिए जाने की सूचना शासन को भी भेजी गई है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दोनों सिपाहियों के परिजनों को पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का एलान किया था।
शासनादेश के मुताबिक पचास लाख रुपये की कुल मदद में माता-पिता को 10 लाख और पत्नी को 40 लाख रुपये दिए जाने होते हैं। इसमें सिपाही हरेंद्र की पत्नी को चालीस लाख रुपये दिए गए हैं। जबकि बृजपाल सिंह के परिवार की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता नहीं देने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं होने तक मदद रोक दी है।
प्रार्थना पत्र की आपत्ति का निस्तारण अभी होना है। जिला स्तरीय कमेटी इस आपत्ति पर विचार-विमर्श करेगी। लेकिन जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद बृजपाल सिंह की मां को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद उनके बैंक खाते में क्रेडिट कराई जा चुकी है। वहीं चालीस लाख की मदद हरेंद्र सिंह की पत्नी मधु के खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन
संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में 17 जुलाई को सिपाही हरेंद्र और बृजपाल को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी थी जब वे बंदियों को लेकर संभल से मुरादाबाद जेल जा रहे थे। रास्ते में बनियाठेर थाना क्षेत्र स्थित चंदौसी ग्रीन में तीन बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद दो सिपाहियों की हत्या कर दी थी और उनकी रायफल लूट ले गए थे। रायफल अभी नहीं मिली है। तीन बदमाशों में रम्पुरा निवासी कमल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रम्पुरा गांव का शकील और भरतपुर निवासी धर्मपाल फरार है। दोनों को पुलिस तलाश रही है।