फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chandausi hatyakand

देर रात तक मुठभेड़ की फैलती रही अफवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
chandausi hatyakand
संभल। संभल जिले में देर रात तक मुठभेड़ होने की अफवाह फैलती रही। लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से इंकार किया। इसी अफवाह के चलते मीडिया की हलचल भी देर रात तक जारी रही। संभल मीडिया कर्मियों के अलावा अमरोहा के मीडिया कर्मियों ने भी लगातार पुलिस से संपर्क रखा। हालांकि पुलिस की गतिविधियां भी असामान्य नजर आईं। देर रात अमरोहा पुलिस के साथ संभल पुलिस सीमावर्ती गांवों में घूमती देखी गई।
विज्ञापन

कुछ पुलिस सूत्रों का कहना था कि भागे हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है तो कुछ इसको एहतियातन सतर्कता बता रहे थे। वहीं गुन्नौर और रजपुरा पुलिस की हलचल रात तेज रही। जिससे लोगों को अंदेशा हुआ कि कहीं बदमाश रजपुरा या गुन्नौर की ओर तो ठिकाना नहीं बना गए। वहीं पुलिस की टीमों ने अमरोहा के आमदमपुर थाना अंतर्गत गांव मुबारिजपुर में एक ग्रामीण के घर भी दबिश दी। जहां कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिस ग्रामीण के घर दबिश दी गई है वह बदमाश धर्मपाल का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस के प्रयास जारी हैं। अमरोहा और संभल पुलिस टीमों के साथ लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम लगातार बदमाशों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed