{"_id":"5d34bf568ebc3e6cb370d191","slug":"chandausi-hatyakand-kamal-bag-sambhal-news-mbd315855267","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल के बैग में मिले कपड़े कहां से आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल के बैग में मिले कपड़े कहां से आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अमरोहा जनपद के गांव शेरगढ़ में पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश कमल मारा गया। उसके पास से मिले बैग में कपड़े और अन्य सामान निकला। अब सवाल यह उठता है कि बैग और कपड़े कैदियों के पास कहां से आए। जेल से पेशी पर आने के दौरान किसी को कपड़े साथ लाने की इजाजत नहीं होती है। अब अनुमान लगाया जा रहा है। इसी बैग में पेशी पर कपड़ों के साथ हथियार रख कर दिए गए।
जिससे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस किसी भी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है। यह सभी सवाल अभी उलझे हुए हैं। शनिवार की रात को जब पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई तो कमल को मार गिराया गया। कमल के पास एक स्कूल बैग मिला। जिसमें चार जोड़ी कपड़े, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, तीन सफेद नए रूमाल जो रेडिमेड न होकर हाथ से सिलाई किए हुए थे।
बैग में एक धार्मिक माला तस्बीह भी बरामद हुई। तस्बीह यानी धार्मिक माला शकील की होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बैग में चरस जैसा नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। यह सारा सामान मिलना तो ठीक है।
विज्ञापन
लेकिन सवाल यह उठता है कि इन तीनों बदमाशों के पास यह स्कूली बैग कहां से आया और इसमें कपड़े और अन्य सामान किसने रखा। अब अनुमान है कि यह सामान जेल से पेशी पर तो लाया जाना संभव नहीं है। लेकिन पेशी से कैदियों तक पहुंचने की संभावना ज्यादा है। इसी बैग में सामान के साथ हथियार पहुंचाने की संभावना ज्यादा है। हालांकि पुलिस के पास इसका जवाब नहीं हैं कि बैग और सामान कहां से आया। अभी यह सब उलझी हुई पहेली की तरह हैं। जिसका जवाब मिलना अभी बाकी है।