फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi crossing abandoned after demolition, remains dark at night

Sambhal News: तोड़फोड़ के बाद छोड़ दिया चंदौसी चौराहा, रात में रहता है अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chandausi crossing abandoned after demolition, remains dark at night
संभल। बेशक प्रशासन के निर्देश पर शहर के चंदौसी चौराहा चौड़ीकरण को तैयारी की गई। यातायात पुलिस के चेक पोस्ट और अन्य निर्माण पर बुलडोजर चला तो कई दुकानें भी तोड़ी गईं लेकिन तीन महीने का समय बीतने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। तोड़फोड़ के बाद चौराहा को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। रात के वक्त रोशनी का इंतजाम भी नहीं है। कई विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और लोग दिक्कतों से जूझ रहे हैं। शहर के अति व्यस्तम चंदौसी चौराहा के चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों ने यातायात पुलिस चेक पोस्ट, पालिका के शौचालय को तुड़वाया था। प्याऊ को भी हटवा दिया गया था। जब अधिकारियों ने अतिक्रमण को लेकर निशान लगाए तो दुकानदारों ने खुद ही कई-कई फीट दुकानें तोड़ लीं। बाइक एजेंसी शोरूम का अगला हिस्सा भी तोड़ा गया। शहर के लोगों को उम्मीद थी कि इतना सब होने के बाद चौराहा का चौड़ीकरण होने से तस्वीर बदल जाएगी। अलग माहौल बनने के साथ ही लोगों को भी सुविधा मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आलम यह है कि करीब तीन महीने बाद भी चौराहा पर कोई सुधार नहीं हो सका है। न तो विद्युत विभाग ने लाइन और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया है और न ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने ही चौड़ीकरण को लेकर काम शुरू कराया है। ऐसे हालात में चौराहा पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों को भी समस्या हो रही है क्योंकि अब उनके पास बैठने का कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। चौराहा पर वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के वक्त ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि चौराहा पर अंधेरा छाया रहता है। यात्रियों के खड़े होने के लिए भी चौराहा पर जगह नहीं है। बहरहाल, शहर के लोग चौराहा को संवारने के लिए कदम उठने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

00000000

वर्जन-
चंदौसी चौराहा पर जितनी जगह चाहिए थी, उतनी खाली हो चुकी है। चौराहा के चौड़ीकरण का कार्य बरसात के मौसम के बाद शुरू कराया जाएगा। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग, संभल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed