फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   celebrate phooldol shobhayatra.

गाजे-बाजे के साथ निकाली फूलडोल शोभायात्रा

Wed, 05 Sep 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Wed, 05 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
celebrate phooldol shobhayatra.
जर्मन वाले मंदिर पर कृष्ण लीला का नाटकीय रूपांतरण करते कलाकार। - फोटो : amar ujala

चंदौसी।  ग्राम बु्द्धनगर खंडुआ में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कन्हैया की फूलडोल शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मनमोहा लिया। गांव के गोविंदाओं ने इस दही की मटकी फोड़कर ग्रामीण को भाव विभोर कर दिया।      

विज्ञापन

फूलडोल शोभायात्रा का शुभारंभ गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से चंदौसी की चेयरमैन इंदूरानी व हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर ने किया। शोभायात्रा में भगवान शंकर, भगवान कृष्ण कमल के फूल पर झांकी व राधा कृष्ण का फूलडोल शामिल था। राधा कृष्ण के स्वरूप में कलाकार मनमोहक नृत्य करते चल रहे थे। रास्ते में कई स्थानों पर गांव के युवकों ने दही मटकी फोड़कर सभी को भावविभोर कर दिया। गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई शोभायात्रा राधाकृष्ण के मंदिर पर पहुंची। जहां  बरेली के बिथरी क्षेत्र के विधायक राजेश मिश्रा ने महाआरती की। इस दौरान राधाकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में मनोज तिवारी,  राजकुमार ठाकरे, डा अमित कुमार, लालाराम, केपी सिंह , हरिनारायण सिंह, जमुना प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, भरत मौर्य, लाल सिंह, कृष्णपाल शर्मा, अगरपाल, छत्रपाल, भगवतसरन शर्मा, रामनाथ शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, ललिता तिवारी, बबली शर्मा, कमलेश आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed